Bhairon Marg underpass traffic resumes: दिल्ली के भैरों मार्ग पर बने अंडरपास जो सराय काले खां, नोएडा, और मयूर विहार के तरफ जाती है वो दो लेन का ट्रैफिक आखिरकार कुल 50 दिनों के बाद फिर शुरू हुआ है। इस बार अंडरपास का उपयोग अलग-अलग दिशाओं में किया जा रहा है। लेकिन, ट्रैफिक की बढ़ती मात्रा के कारण जाम की समस्या बढ़ सकती है। अंडरपास के काम को और तीन-चार महीने लग सकते हैं।
अंडरपास की दोनों ओर दो लेनों का उपयोग किया जा रहा है। अंडरपास से ट्रैफिक फ्लो में बदलाव किया गया है। फिर भी ट्रैफिक जाम की समस्या का अंदेशा हो रहा है। अंडरपास की चौड़ाई इतनी अधिक नहीं है, जिससे ट्रैफिक को संभालने में मुश्किल हो सकती है।
प्रगति मैदान जो एक काफी व्यस्त इलाका है उसके पास जाम की समस्या हो सकती है। अंडरकंस्ट्रक्शन अंडरपास का काम अभी भी जारी है। जानकारी के लिए आपको बता दें की भैरों मार्ग अंडरपास -5 पांच लेनों का है। पहले वाले डिजाईन में कुछ बदलाव कर दिया गया है. अंडरपास का मूल डिजाइन में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक शुरू करने के पहले कुछ समय के लिए ट्रायल चलाया गया था।
बता दें की बीते 12 जनवरी को अंडरपास से ट्रैफिक शुरू हुआ था लेकिन फिर बंद कर दिया गया था। दोबारा 50 दिन बाद अंडरपास से ट्रैफिक शुरू किया गया है। पीडब्ल्यूडी अफसरों ने चौड़ाई की मापदंड बताई है। अंडरपास का काम अभी कुछ महीने और लगेगा। तब तक के लिए ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए समाधान ढूंढा जा रहा है।