दिल्ली मेट्रो के मैजेंटा लाइन का विस्तार किया जा रहा है. यह विस्तार जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम के बीच किया जा रहा है. खबर मिल रही है की इस विस्तार में बन रहे कॉरिडोर का पहला हिस्सा लगभग बन कर तैयार हो गया है. कुछ दिन पहले ही मेट्रो सेफ्टी के कमिश्नर ने छोटे से रूट का जायजा लिया और अपनी रिपोर्ट DMRC को सौप दी. आपको बता दूँ की इस कॉरिडोर का पहला हिस्सा जनकपुरी वेस्ट से कृष्णा पार्क तक है.
यह पहला हिस्सा अब बन कर तैयार हो चूका है. इसकी कुल लंबाई 2.5 किलोमीटर है. जबकि पुरे कॉरिडोर की लम्बाई 28.92 है. खबर के मुताबिक यह पहला सेक्शन इसी महीने में अंत तक चालू कर दी जाएगी. यह मेट्रो कॉरिडोर मैजेंटा लाइन का विस्तार है. जनकपुरी वेस्ट और आरके आश्रम को इस कॉरिडोर के द्वारा कनेक्ट किया जायेगा. इस पूरे कॉरिडोर की कुल लंबाई 28.92 किलोमीटर होगी और इसमें कुल 22 स्टेशन होंगे.
स्टेशन का नाम |
---|
कृष्णा पार्क एक्सटेंशन |
केशोपुर |
पश्चिम विहार |
पीरागढ़ी |
मंगोलपुरी |
वेस्ट एन्क्लेव |
पुष्पांजलि |
दीपाली चौक |
पीतमपुरा |
प्रशांत विहार |
नॉर्थ पीतमपुरा |
हैदरपुर बादली मोड़ |
भलस्वा |
मजलिस पार्क |
आज़ादपुर |
अशोक विहार |
दरियागंज नगर |
घंटाघर |
पुलबंगश |
सदर बाजार |
नबी करीम |
रामकृष्ण आश्रम मार्ग |
जानकारी के अनुसार इस पूरे कॉरिडोर को वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस कॉरिडोर में अंडरग्राउंड और एलिवेटेड स्टेशन दोनों ही स्टेशन बनेंगे.