दिल्ली न्यूज़: दिल्ली में एक और फूटओवर ब्रिज जल्द ही बन कर तैयार होने वाला है. बता दें की हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां आरआरटीएस रेलवे स्टेशन के बिच एक फूटओवर ब्रिज बनकर तैयार होने को है. ये ब्रिज दोनों स्टेशनों को जोड़ने का काम करेगी. ऐसा माना जा रहा है की यह ब्रिज मई महीने में बनकर तैयार हो जायेगा.
दोनों स्टेशन को जोड़ने वाली इस ब्रिज की लम्बाई 280 मीटर है. जिसमे कुल 6 ट्रैवलर लगे होंगे. इस पुल के मदद से रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी से निजात पाने में मदद करेगा. साथ ही आपको बता दें की यह पुल बस अड्डा को जोड़ेगी. और मेट्रो में आने-जाने की सुविधा भी दी जाएगी.
इस ब्रिज का निर्माण दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को और भी सुगम बनाने के लक्ष्य के साथ किया गया है। इस फुटओवर ब्रिज की लंबाई को ध्यान में रखते हुए इसमें बहुत सारे लोग एक साथ सफर कर सकेंगे ऐसा माना जा रहा है की एक बार में 12 हजार लोग इस पुल से आर-पार हो सकेंगे.
विवरण | आंकड़ा |
---|---|
फुटओवर ब्रिज की लंबाई | 280 मीटर |
लगे हुए ट्रैवलेटर्स | 6 |
पुल पर चलने वालों की संख्या | 12,000 |
बाकी हिस्सों के लिए लगे गर्डर | 24 |
बाकी हिस्सों के लिए लगने वाले गर्डर | 16 |
पुल पर चलने वालों के लिए रास्ता | 3 मीटर |
सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन के कॉरिडोर | 82 किलोमीटर |