Delhi Amritsar Bullet Train: नेशनल हाई स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने देश में कुल सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की परियोजना तैयार कर रही है. जिसमे से दिल्ली से अमृतसर तक जाने वाली बुलेट ट्रेन प्रमुख है. दिल्ली से अमृतसर के लिए जाने वाली बुलेट ट्रेन की स्पीड 350 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी. मतलब यह की अब दिल्ली से अमृतसर मात्र एक से सवा घंटे में पंहुचा जा सकता है.
हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के अंतर्गत दिल्ली से अमृतसर तक चलने वाली बुलेट ट्रेन की परियोजना का काम तेजी से प्रगति पर है. यह बुलेट ट्रेन परियोजना से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के बीच संचार को और अधिक सुगम बनाए रखने का प्रयास को सफल बनाया जा सकेगा.
दिल्ली अमृतसर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की कुल लम्बाई 474.772 किलोमीटर होगी. जिसमे कुछ हिस्सा दिल्ली में तो कुछ हिस्सा हरियाणा में और अंतिम का कुछ हिस्सा पंजाब में होगी. आइये जानते है इस कॉरिडोर में कितने स्टेशन होंगे और कौन-कौन से स्टेशन होंगे. निचे दिए गए है :
दिल्ली अमृतसर बुलेट ट्रेन रेलमार्ग का विवरण:
- दिल्ली
- सोनीपत
- पानीपत
- करनाल
- अंबाला
- चंडीगढ़
- लुधियाना
- जालंधर
- ब्यास
- अमृतसर
दिल्ली अमृतसर बुलेट ट्रेन की गति:
- रेल की रफ्तार लगभग 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
- संचालन की गति: 320 किलोमीटर प्रतिघंटा
- औसत गति: 250 किलोमीटर प्रतिघंटा