दिल्ली, गाजियाबाद , नॉएडा , ग्रेटर नॉएडा और फरीदाबाद में अब गर्मी का टाटा बाय-बाय होने वाला है. दिल्ली एनसीआर में अब गर्मी अपने आखिरी दौड़ में चल रही है. जिस हिसाब से दिल्ली का मौसम बदल रहा है. उस हिसाब से यही लग रह है की गर्मी अब कुछ ही दिनों की मेहमान है. दिल्ली का अधिकतम तापमान अब 32 डिग्री से भी निचे चला गया है.
रोज दिल्ली के किसी न किसी इलाके में बारिश होती रहती है. हालाँकि अभी उमस पूरी तरह राहत नहीं मिली है लेकिन धुप की तीखी तपिश समाप्त हो चुकी है . दिल्ली एनसीआर के आसमान में काले बादल का आना और जाना शुरू हो चूका है. लगभग 20 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा भी चल रही है.
हवा में नमी की मात्र 80% तक पहुच जाती है. जिसके कारण उमस वाली और चुभने वाली गर्मी अभी जारी है. लेकिन जैसे ही मानसून के बदल बरसना शुरू करेंगे वैसे ही ये गर्मी भी छू मंतर हो जाएगी. दिल्ली में मानसून का आगमन होने ही वाला है. मानसून उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पहुच चूँकि है. मौसम रिपोर्ट के अनुसार जुलाई के 1 तारीख से 3 तारीख के बीच दिल्ली में मानसून का आगमन हो जायेगा.
दिल्ली एनसीआर की वर्तमान वाली बारिश प्री मानसून के कारण हो रही है. इसी बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 25 से भी निचे चला गया है. आइये जानते है दिल्ली एनसीआर के कुछ प्रमुख शहरों के तापमान और नमी के बारे में :
शहर | अधिकतम तापमान ( डिग्री में) | हवा में आद्रता की मात्र (% में) |
दिल्ली | 33 | 75 |
नॉएडा | 33 | 80 |
ग्रेटर नॉएडा | 32 | 76 |
फरीदाबाद | 33 | 74 |
गाजियाबाद | 32 | 79 |