New Delhi: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने हालात और खराब कर दिए हैं। गुजरात, महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों के अलावा नोएडा और आसपास के इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। आज 12 जुलाई दिल्ली के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है।
सिक्किम, जम्मू और कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के शेष हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और रायलसीमा की तलहटी में हल्की बारिश संभव है।
मंगलवार को भी राजधानी में दिन भर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान कभी भी अचानक बारिश की संभावना के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पंजाब में मंगलवार को मौसम अच्छा रहेगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहने और कुछ जिलों में सामान्य बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद अगले दो दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा।