दिल्ली में डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती को लेकर कई जगह पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया है. खासकर संसद भवन के आसपास कई लोगो के उपस्थित होने का आसार है. इसीलिए उन इलाकों के कई जगह पर ट्रैफिक डायवर्सन कर दिया गया है. अगर आप संसद भवन के आसपास से गुजरने वाले है तो आपको एक बार ट्रैफिक डायवर्सन के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए.
संसद भवन के आसपास की सड़कों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक यातायात परेशान हो सकता है. दिल्ली यातायात पुलिस ने सभी तरह की सुचना जारी कर दिया है. सभी यात्रियों से अनुरोध है की वो यातायात के नियम का पालन करे.
आइये जानते है कहाँ-कहाँ ट्रैफिक डायवर्सन और कहाँ पर पार्किंग की सुविधा नहीं दी है:
ट्रैफिक डाइवर्जन | स्थान |
---|---|
संसद मार्ग (परिवहन भवन और टी-प्वाइंट रफी अहमद किदवई मार्ग के बीच) | संसद मार्ग |
इम्तियाज खां मार्ग, रकाब गंज रोड, रफी अहमद किदवई मार्ग, पंडित पंत मार्ग और तालकटोरा रोड | गोल चक्कर गुरुद्वारा रकाब गंज |
इन जगहों पर रहेगा डायवर्सन | पटेल चौक |
रेल भवन | |
गोल चक्कर गुरुद्वारा रकाब गंज | |
इन मार्गों पर जाने से बचें | संसद मार्ग |
इम्तियाज खान मार्ग | |
गुरुद्वारा रकाब गंज रोड | |
रफी अहमद किदवई मार्ग | |
पंडित पंत मार्ग | |
इन इलाकों में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी | एनडीएमसी पार्किंग |
रफी अहमद किदवई मार्ग | |
जनपथ मान सिंह रोड | |
पटेल चौक मेट्रो स्टेशन | |
मल्टी लेवल पार्किंग बाबा खड़क सिंह मार्ग | |
कनॉट प्लेस |