Delhi NCR Weather Update : दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में आज का मौसम में ज्यादा गर्मी रहेगी. असमान सुबह से ही साफ रहेगा. दिल्ली , गुरुग्राम, नॉएडा और गाजियाबाद में दिन के दौरान धूप खिली रहेगी. लेकिन शाम के वक्त आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसी तरह, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, प्रयागराज, बनारस और बांदा में भी मौसम साफ और सुहावना रहेगा. आइये जानते है दिल्ली और एनसीआर में कब होगी बारिश और चलेगी ठंडी हवा.
इस समय जब देश कई स्थान गर्मी की चपेट में है वहीँ IMD मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए आने वाले दो से तीन दिन लिए लिए भीषण गर्मी की एलान कर दिया है. विभाग के अनुसार अभी चिलचिलाती गर्मी जारी रहेगी. शाम के वक्त उमस बढ़ने के आसार है. लोगों को सावधान रहने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई. दिल्ली एनसीआर का तापमान 42 डिग्री से भी ऊपर जा सकता है. उन्हें धूप से बचने के लिए उचित ध्यान और सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए.
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के जगहों पर दो दिनों बाद काले बादल का आना जाना शुरू होगा. शुक्रवार को दिल्ली में बारिश की संभवना है. दोपहर 3 बजे के बाद धुल भरी आंधी आ सकती है.. उसके बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश की सम्भावना जताई गई है. लेकिन उससे पहले का मौसम उमस और चिलचिलाती गर्मी वाला है.
निचे दिए गए है दिल्ली और उसके आसपास के प्रमुख जिलों के तापमान
स्थान | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
---|---|---|
दिल्ली | 26 डिग्री | 41 डिग्री |
नोएडा | 27 डिग्री | 40 डिग्री |
गुरुग्राम | 26 डिग्री | 42 डिग्री |
फरीदाबाद | 26 डिग्री | 42 डिग्री |
गाजियाबाद | 27 डिग्री | 40 डिग्री |