दिल्ली की गर्मी अब अपने चरम पर है. बारिश , मेघ का नामोनिशान तक नहीं है. सुबह से शाम तक चिलचिलाती धुप और उमस बनी रहती है. लोगो का जीना बेहाल हो चूका है. दिल्ली का नजफ़गढ़ देश का सबसे गर्म शहर घोषित हो चूका है. पिछले 10 वर्ष में ऐसी गर्मी नहीं आई थी. कई जगहों पर दिल्ली का अधिकतम तापमान 48 डिग्री को भी पार कर गया है. लेकिन बारिश की उम्मीद छोड़ना नहीं चाहिए. मानसून का हमें इंतजार है.
मौसम रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इस वर्ष समय से पहले मानसून के आने की खबर है. दिल्ली वालों के लिए यह बात एक खुशखबरी के तरह है. जब मानसून में बारिश होगी तब दिल्ली का तापमान निचे चला जायेगा. इस वर्ष मानसून केरल के तट से 29 मई तक टकराने की उम्मीद है. वैसे वर्तमान में केरल में प्री मानसून का दौड़ जारी है वहां मुसलाधार बारिश हो रही है.
लेकिन दिल्ली समेत पुरे पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में प्रचंड गर्मी है. इस वर्ष दिल्ली में मानसून 25 जून के आसपास आने की उम्मीद जताई गई है. जो की एक अच्छी खबर है. बीते वर्ष दिल्ली में मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में आई थी. लेकिन इस वर्ष अब कुछ अलग होने वाला है. 25 जून के बाद शाम को काले मेघ के गर्जन के साथ बारिश शुरू होगी. उससे पहले प्री मानसून का असर देखने को मिल सकता है.
आइये जानते है दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान क्या है.
जगह | अधिकतम तापमान (डिग्री में) | न्यूनतम तापमान (डिग्री में) |
गाजियाबाद | 47 | 31 |
ग्रेटर नॉएडा | 46 | 30 |
नॉएडा | 46 | 31 |
गुरुग्राम | 47 | 31 |
दिल्ली | 48 | 32 |