Delhi NCR Weather Report : दिल्ली की सर्दी पर गाना तो बन ही चूका है, अब जरुरत है दिल्ली की गर्मी पर एक और गाना बनाया जाये. क्योकि दिल्ली में इस वर्ष जैसी गर्मी पहले कभी नहीं देखी गई. दिल्ली के नजफ़गढ़ का पारा 50 डिग्री को भी क्रॉस कर गया है. दिल्ली का अधिकतम तापमान तो 53 के आसपास था लेकिन लोगो को 60 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है. बीते दिन दिल्ली का नजफ़गढ़ देश का सबसे गर्म शहर की सूचि में सबसे ऊपर चला गया.
इसी बीच दिल्ली, नॉएडा, ग्रेटर नॉएडा, गाजियाबाद , गुरुग्राम और फरीदाबाद में मानसून के लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मौसम रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष दिल्ली एनसीआर में मानसून निरधारित समय से पहले दस्तक दे देगी. पिछले वर्ष के तुलना में इस वर्ष दिल्ली में मानसून लगभग 7 दिन पहले आने वाला है. इस वर्ष जून के 23 तारीख से 28 तारीख तक दिल्ली में मानसून दस्तक दे देगी.
हालाँकि बुधवार को तापमान में थोड़ी गिरावट देखि गई लेकिन अभी भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास है. पुरे दिल्ली एनसीआर में उष्ण लहर के ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिए गए है. मानसून के बाद दिल्ली में दिन रात बारिश होगी. 50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलगी. आइये जानते है दिल्ली एनसीआर के कुछ प्रमुख शहरों के तापमान के बारे में :
पूरी सूचि निचे दी गई है:
शहर | अधिकतम तापमान |
दिल्ली | 45 डिग्री |
गुरुग्राम’ | 45 डिग्री |
नॉएडा | 44 डिग्री |
गाजियाबाद | 45डिग्री |
फरीदाबाद | 46 डिग्री |