- नजफगढ़ का अधिकतम तापमान: 39.4°C
- पीतमपुरा का अधिकतम तापमान: 39.5°C
- हवा में नमी का स्तर: 26% से 55% तक
राजधानी दिल्ली एक बार फिर से गर्मी की चपेट में आती दिखाई दे रही है. अप्रैल का महिना आते ही असमान से आग बरसने शुरू हो चुके है. हालाँकि अभी लू या हीट स्ट्रोक के हालात पैदा नहीं हुए है. लेकिन स्थिति उसी के तरफ जाती दिखाई दे रही है. आगे आने वाले 13 अप्रैल के बाद दिल्ली में मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा.
ये रहे आगे आने वाले कुछ दिनों का फोरकास्ट
दिन | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) | संभावित मौसम |
---|---|---|---|
गुरुवार | 39 | 19 | गर्मी |
12 अप्रैल | 39 | 19-20 | गर्मी |
13 अप्रैल | 39 | 20 | गर्मी, आंधी |
14 अप्रैल | 35 | 20 | गर्मी (कमी) |
15 अप्रैल | 36 | 19 | बारिश, आंधी |
16 अप्रैल | – | 17 | शुष्क |
दिल्ली के तापमान में दिखे गर्मी के तेवर:
दिल्ली में तापमान में वृद्धि के साथ-साथ हवा में भी गर्माहट का अनुभव किया जा रहा है. आपको बता दें की नरेला का तापमान अप्रैल के शुरुआती दिनों में 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार यह मौसम इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है.
पता चला है की आगामी 13 अप्रैल तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना है. 13 अप्रैल के बाद आंधी तूफान के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने के सम्भावना भी जताई जा रही है. यहाँ का सबसे कम टेम्परेचर 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. वहीँ हवा में नमी 26 से 55 प्रतिशत तक का है.