दिल्ली के गर्मी ने पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 48 डिग्री को पार कर गया है. भीषण और चिलचिलाती गर्मी से दिल्ली के लोगो का जीना मुस्किल हो गया है. वहीँ दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान आ रहा है. इस तूफान का नाम रेमल है. रेमल तूफान बंगाल की खाड़ी से टकराने वाला है. आइये जानते है इस रेमल चक्रवाती तूफान का दिल्ली एनसीआर पर क्या असर होने वाला है.
करीब 120 किमी की रफ़्तार से तेज हवा पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र से होती हुई उत्तर पूर्वी भारत में प्रवेश करेगी. जिसमे असम, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और बिहार का कुछ हिस्सा शामिल है. इस रेमल तूफान का असर दिल्ली एनसीआर पर भी देखने को मिल सकता है. आगे आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में तेज गति से हवा के साथ धुल भरी आंधी चलने के आसार है.
रेमल का इफ़ेक्ट दिल्ली एनसीआर में मुसलाधार बारिश के रूप में हो सकता है. बारिश होने के बाद तापमान में कमी आएगी. आज का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. साथ ही न्यूनतम तापमान 37 डिग्री नोट किया गया है. लेकिन उमस और हवा में नमी के कारण 50 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है. यही कारण है की दिल्ली एनसीआर में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है.
ये रहे कल के तापमान की कुछ जानकारी
शहर | तापमान अधिकतम (डिग्री) | तापमान न्यूनतम (डिग्री) |
नॉएडा | 46 | 32 |
दिल्ली | 46 | 31 |
गाजियाबाद | 46 | 32 |
गुरुग्राम | 46 | 32 |
ग्रेटर नॉएडा | 46 | 31 |