दिल्ली मेट्रो की समय सारणी में बदलाव: येलो लाइन पर 11 अक्टूबर को सुबह ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी
दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट आ रही है. DMRC के तरफ से जानकारी मिली है 11 अक्टूबर को येलो लाइन के यात्री को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर ट्रेन सेवाएं सुबह नियोजित रखरखाव गतिविधियों के कारण बाधित रहेंगी. आपको बता दें की 11 अक्टूबर को येलो लाइन पर सुबह की वाली मेट्रो ट्रेन सामान्य समय सुबह 06:00 बजे के बजाय 06:29 बजे से शुरू होगी.
जी हां दोस्तों अगर आप 11 अक्टूबर को सुबह सुबह येलो लाइन से पहले मेट्रो की यात्रा करने की सोच रहे है तो आपको उस दिन की नए समय सारणी के बारे में पता होना जरुरी है. यात्रियों को यह ध्यान रखना होगा कि 11 अक्टूबर को येलो लाइन पर सुबह 6:00 बजे के बजाय पहली ट्रेन सेवा सुबह 6:29 बजे शुरू होगी. यह बदलाव विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर नियोजित रखरखाव कार्य के हिस्से के रूप में किया गया है.
11 अक्टूबर 2024 के लिए दिल्ली मेट्रो का समय सारणी दिया गया है:
विश्वविद्यालय से मिलेनियम सिटी सेंटर के लिए विश्वविद्यालय से
पहली ट्रेन: 06:29 बजे चलेगी.
कश्मीरी गेट से समयपुर बादली
पहली ट्रेन: 06:40 बजे
विधानसभा और सिविल लाइन्स
ट्रेन सेवाएं: 06:25 बजे तक बंद रहेंगी