नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है. मेट्रो की ओर से बताया गया कि किन स्टेशनों पर पार्किंग बंद रहेगी, किन स्टेशनों से यात्रियों की आवाजाही बंद रहेगी. परेड खत्म होने के बाद किस स्टेशन पर स्थिति सामान्य हो जाएगी। इसके अलावा बीटिंग रिट्रीट के समय किन स्टेशनों से प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी। मेट्रो ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
दिल्ली मेट्रो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार यानी 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के दिन येलो लाइन पर सेवाएं आंशिक रूप से बंद रहेंगी. केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन जैसे स्टेशनों से रात 12 बजे से प्रवेश और निकास बंद रहेगा. बताया गया है कि दिल्ली पुलिस के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत ऐसा किया जा रहा है।
25 जनवरी को सुबह 6 बजे से 26 जनवरी, 2022 को दोपहर दो बजे तक सभी मेट्रो पार्किंग स्थल भी बंद रहेंगे. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस को मिले निर्देश के तहत यह कदम भी उठाया गया है।
इसके अलावा बीटिंग रिट्रीट यानी 29 जनवरी (शनिवार) के अवसर पर येलो लाइन के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर दोपहर 02.00 बजे से शाम 06.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी. हालांकि, इस अवधि के दौरान कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह और इसके विपरीत केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के इंटरचेंज की अनुमति होगी। इन स्टेशनों पर शाम साढ़े छह बजे सामान्य सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
बने रहे @apnadelhinews के साथ:
credit/dj