दिल्लीवालों को अब उमस वाली गर्मी से छुटकारा मिलने वाला है. पिछले दो दिनों से लगातार दिल्ली में बारिश हो रही है. अब यहाँ का मौसम सुहावना हो गया है. लेकिन अभी भी उमस वाली गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. देखा जाये तो एक तरफ बारिश होती रहती है तो एक तरफ पसीना भी चलता रहता है. दिल्ली-NCR में मौसम ने एक बड़ा बदलाव देखा है. पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए यह बारिश राहत की खबर लेकर आई है.
दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में झमाझम बारिश हो रही है. आने वाले दिनों में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान है. आज का दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हालांकि आज सुबह सुबह हल्की बारिश हुई है. अभी मौसम में थोड़ी राहत है. हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की स्थिति में महसूस होने वाला तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है.
दिल्ली एनसीआर हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. आर्द्रता का स्तर 62% रहेगा. बारिश की संभावना 48% है और लगभग 2.8 मिलीमीटर बारिश हो सकती है. अब जैसे-जैसे हवा में नमी की मात्रा बढ़ेगी वैसे वैसे फिर से उमस वाली गर्मी शुरू हो सकती है.
दिन | तापमान | मौसम | महसूस होने वाला तापमान | हवा की गति | आर्द्रता | बारिश की संभावना | बारिश की मात्रा |
---|---|---|---|---|---|---|---|
सोमवार | 34 / 29 °C | हल्की बारिश, आंशिक रूप से बादल | 41 °C | 14 km/h | 62% | 48% | 2.8 mm |