दिल्ली रेलवे स्टेशन और आसपास के रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वालों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण हो सकती है. जानकारी मिल रही है की दिल्ली से बिहार की यात्रा करने वाले यात्रियों की कई ट्रेन कैंसिल कर दी है. जानकारी के अनुसार बिहार के गया, आरा और पटना जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं. आइये जानते है कौन सी ट्रेन कैंसिल की गई है और कौन सी ट्रेन का मार्ग बदल दिया गया है और इसका क्या कारण है.
दिल्ली से खुलने वाली कैंसिल की लिस्ट सामने आ गई है. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्टेशन पर रेनोवेशन का काम चल रहा है. इस प्रयागराज स्टेशन के कई प्लेटफार्म को नए तरीके और आधुनिक तरीके से री डेवेलोप किया जा रहा है. इसीलिए यहाँ से गुजरने वाली कई ट्रेन को या तो कैंसिल कर दिया गया है या फिर उसके मार्ग में परिवर्तन कर दिए गए है.
निरस्त ट्रेनों की लिस्ट निचे दी गई है
ट्रेन नंबर | नाम | इस तारीख से कैंसिल रहेगी | इस तारीख तक कैंसिल रहेगी |
---|---|---|---|
03636 | आनंद विहार टर्मिनल – गया | 12 जून | 26 जुलाई |
03227 | आरा – आनंद विहार टर्मिनल | 12 जून | 26 जुलाई |
03228 | आनंद विहार टर्मिनल – आरा | 12 जून | 27 जुलाई |
3 ट्रेन के लिस्ट निचे दी गई है:
नंबर | नाम | स्टार्ट डेट | कैंसिल की अंतिम डेट |
---|---|---|---|
02351 | पटना – आनंद विहार टर्मिनल | 11 जून | 25 जुलाई |
02352 | आनंद विहार टर्मिनल – पटना | 12 जून | 26 जुलाई |
03635 | गया – आनंद विहार टर्मिनल विशेष | 11 जून | 25 जुलाई |