दिल्ली और मुंबई को जोड़ने वाली अत्याधुनिक 8-लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे अब जल्द ही शुरू होने वाली है. दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे बनने के बाद देश की यह सबसे लम्बी एक्सप्रेसवे होगी. इस शानदार एक्सप्रेसवे की लम्बाई 1350 किलोमीटर है. अब इस लंबी एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. ताज़ा अपडेट के अनुसार आगामी सितंबर महीने के पहले सप्ताह से यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लोगों के लिए खोल दी जाएगी.
वर्तमान में इस एक्सप्रेसवे के किनारों पर पौधारोपण का कार्य जारी है. इस एक्सप्रेसवे पर कुल कुल 25,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू होकर हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र के मुंबई तक जाएगी. जानकारी केलिए आपको बता दें की इस दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम रफ़्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी.
वर्तमान में दिल्ली से मुंबई जाने में करीब 24 घंटे से अधिक का वक्त लग जाता है. लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से यह 24 घंटे का वक्त घटकर मात्र 12 घंटे का रह जायेगा. यह एक्सप्रेसवे 8 लेन का बना है और जरुरत पड़ने पर इसे 12 लेन तक स्ट्रेच किया जा सकता है. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से शुरू होकर निम्नलिखित शहरों से गुजरते हुए मुंबई पहुचेगी.
स्थान का नाम |
---|
दिल्ली |
फ़रीदाबाद |
बल्लबगढ़ |
सोहना |
अलवर |
बांदीकुई |
दौसा |
सवाई माधोपुर |
कोटा |
गरोठ |
मंदसौर |
जावरा |
रतलाम |
थांदला |
दाहोद |
गोधरा |
वडोदरा |
भरूच |
सूरत |
नवसारी |
वलसाड |
वापी |
विरार |
मुंबई |
आपको बता दें की जमीन अधिग्रहण समेत इस पूरे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की लागत लगभग एक लाख करोड़ रुपये आई है. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.