इस बार 15 अगस्त और रक्षा बंधन और शनिवार और रविवार सब एक साथ पड़ रहे है. लम्बी छुट्टी की उम्मीद जताई जा रही है. तो लोग यात्रा भी ज्यादा मात्रा में करेंगे इसीलिए रेलवे ने वैष्णो देवी कटरा के लिए 3 स्पेशल ट्रेन चलने का निर्णय लिया है. साथ ही दिल्ली से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के भी स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा . और इसके अलावा मध्य प्रदेश के इंदौर के लिए भी दिल्ली से एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है.
नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए ट्रेन संख्या 04087/04088 विशेष रूप से चलाई जाएगी. इसके अलावा, कटड़ा के लिए दो और विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनमें से एक ट्रेन संख्या 04081/04082 और दूसरी ट्रेन संख्या 04085/04086 होगी.
दिल्ली से इंदौर के लिए भी विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। हजरत निजामुद्दीन-इंदौर विशेष ट्रेन संख्या 04412/04411 इस मार्ग पर चलेंगी. इसके अलावा, पुरानी दिल्ली से वाराणसी के लिए विशेष ट्रेन संख्या 04080/04079 चलाई जाएगी. आइये देखते है इस ट्रेन के समय सारणी:
ट्रेन का नाम | ट्रेन संख्या | प्रस्थान स्टेशन | प्रस्थान तिथि और समय | आगमन स्टेशन | वापसी तिथि और समय |
---|---|---|---|---|---|
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष | 04085/04086 | नई दिल्ली | 17 अगस्त, 11:45 रात | श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा | 18 अगस्त, 6:10 शाम |
हजरत निजामुद्दीन-इंदौर विशेष | 04412/04411 | हजरत निजामुद्दीन | 14 अगस्त, 11:15 रात | इंदौर | 15 अगस्त, 3:00 अपराह्न |
पुरानी दिल्ली-वाराणसी विशेष | 04080/04079 | पुरानी दिल्ली | 14 व 18 अगस्त, 9:10 रात | वाराणसी | 15 व 19 अगस्त, 7:45 शाम |
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष | 04087/04088 | नई दिल्ली | 14 व 16 अगस्त, 11:45 रात | श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा | 15 व 17 अगस्त, 9:20 रात |
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष | 04081/04082 | नई दिल्ली | 15 अगस्त, 10:15 रात | श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा | 16 अगस्त, 9:20 रात |