दिल्ली में मोहल्ला बसों का परिचालन जल्द ही शुरू होने जा रहा है. दिल्ली मोहल्ला बस सर्विस एक ऐसी बस सर्विस होगी को जिसकी कनेक्टिविटी अंतिम छोड़ तक होगी. दिल्ली मोहल्ला बस सर्विस उन छोटी-मोटी दूरी की सड़कों पर चलेंगी जो वर्तमान में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) या क्लस्टर सेवा के 12-मीटर बड़े बसों द्वारा कवर नहीं की जाती हैं.
इन बसों का परिचालन सिर्फ इसीलिए लिए किया गया है की दिल्ली के अन्दर सभी सकड़ी और तंग गली में इस बस का परिचालन किया जा सके. इसके लिए दिल्ली सरकार ने कुल 2,180 वातानुकूलित बसों के संचालन की योजना बनाई . इन सभी बसों में से 80% बसे इलेक्ट्रिक बसें होंगी. इन सभी इलेक्ट्रिक बस को चार्ज करने और रखरखाव के लिए दिल्ली में कई जगह के डिपो को इलेक्ट्रिफिकेशन किया जा रहा है.
दिल्ली के 60 से अधिक डिपो को इलेक्ट्रिक बसों के लिए तैयार किया जा रहा है. इन सभी डेपो में चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. वर्तमान में 16 डिपो पहले से ही पूरी तरह से संचालित हो रही है. इस नई मोहल्ला बस में 23 यात्री सीटें होंगी . महिलाओं के लिए सभी बस में 25% सीट रिज़र्व होंगी.
इलेक्ट्रिक बस में 196 किलोवाट की बैटरी लगी होगी. यह बैटरी 120-130 किलोमीटर की रेंज प्रदान करेगी. यह बैटरी बसों को एक ही चार्ज में 10-15 राउंड ट्रिप पूरी करने की क्षमता देगी. आइये देखते है किस एरिया में कितने डेपो है और कितने बसों को संचालित किया जा सकता है.
क्षेत्र | स्थान | बसों की क्षमता |
---|---|---|
ईस्ट जोन | गाजीपुर | 60 |
ईस्ट विनोद नगर | 160 | |
वेस्ट जोन | द्वारका मेन | 40 |
द्वारका सेक्टर-2 | 180 | |
द्वारका सेक्टर-9 | 20 | |
केशोपुर | 180 | |
पीरागढ़ी | 135 | |
शादीपुर | 230 | |
साउथ जोन | कुशक नाला | 350 |
अंबेडकर नगर | 180 | |
नॉर्थ जोन | मुंडका | 60 |
नांगलोई (डीएमआरसी) | 60 | |
नांगलोई (डीटीसी) | 180 | |
रिठाला | 70 | |
कोहाट एनक्लेव | 35 | |
नरेला (मिक्स यूज) | 180 |