दिल्ली NCR में स्मार्ट सिटी नहीं, अब बनेंगे स्मार्ट विलेज, 200 करोड़ खर्च, पहले फेज की शुरुआत
दिल्ली एनसीआर में स्मार्ट सिटी की योजनाओं के बाद अब नॉएडा प्राधिकरण स्मार्ट विलेज पर केंद्रित कर रही है. जानकारी मिल रही है की दिल्ली एनसीआर के विकाशील शहर ग्रेटर नोएडा के 30 गांवों को स्मार्ट विलेज बनाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है. इस डेवलपमेंट को दो फेज में पूरा किया जायेगा. आइये जानते है किस-किस गांव को स्मार्ट विलेज बनाए जा रहे है.
ग्रेटर नॉएडा के गांव का नाम |
---|
जलपुरा |
सिरसा |
मायचा |
सादुल्लापुर |
युसुफपुर चक शहबेरी |
कासना |
लुक्सर |
धूममानिकपुर |
मिलक लच्छी |
कुलेसरा |
ऐच्छर |
अमीनाबाद उर्फ प्याना |
चीरसी |
घरबरा |
तिलपता करनवास |
देवला |
लडपुरा |
घोड़ी बछेड़ा |
अस्तौली |
खैरपुर गुर्जर |
चिपियाना खुर्द तिगरी |
कैलाशपुर उर्फ किरचपुर |
डाढ़ा |
मुर्शदपुर |
घंघोला |
सफीपुर |
छपरौला |
खानपुर |
इटेहरा |
हैबतपुर |
बता दें की इस परियोजना के पहले चरण में 14 विलेज और और दूसरे चरण में 30 गांवों को स्मार्ट विलेज काम का डेवलपमेंट होगा. इसके तहत ग्रेटर नॉएडा के विलेज में सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट, लाइब्रेरी, सीवर सिस्टम, कम्युनिटी हॉल, वाईफाई , स्टेडियम इंडोर और आउटडोर और तालाब और झरना का डेवलपमेंट किया जायेगा.
वर्तमान में दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नॉएडा के शहर और गांव के काफी असमानता हो गई है. इसलिए दोनों को एक ही पटरी पर लाने केलिए अब गाँव का विकास किया जा रहा है. पहले चरण में 14 गांवों में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं. दूसरे चरण में 30 गांवों को शामिल किया जाएगा. इस परियोजना के लिए 200 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है.