नई दिल्ली से वैष्णो देवी जाने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय से थोडा बदलाव किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन सख्या 22440 वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब से 2:55 दोपहर में नई दिल्ली से वैष्णो देवी के लिए रवाना होगी. इस बार ट्रेन पिछले समय की तुलना में 5 मिनट पहले रवाना होगी। नॉर्दर्न रेलवे ने इस बदलाव के संबंध में बयान जारी किया है।
अब ट्रेन 22440, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन जम्मू और कश्मीर को राजधानी दिल्ली से जोड़ती है और नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी, कटरा जाती है। इसमें कुल 16 कोच हैं. इस ट्रेन में एसी चेयर कार और एग्जिक्युटिव चेयर कार भी हैं। ट्रेन की शुरुआत 3 अक्टूबर 2019 को गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री पियूष गोयल ने की थी।
ट्रेन नंबर: 22440
ट्रेन का नाम: वंदे भारत एक्सप्रेस
रूट | समय | स्टेशन |
---|---|---|
नई दिल्ली | 2:55 दोपहर | प्रारंभिक स्टेशन |
अंबाला कैंट | 5:03 शाम | ठहराने का स्टेशन |
लुधियाना | 6:58 शाम | ठहराने का स्टेशन |
पठानकोट | 9:05 शाम | ठहराने का स्टेशन |
जम्मू तवी | 11:35 रात | अंतिम स्टेशन |