AddText 01 30 10.33.46

नई दिल्ली: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में पिछले एक महीने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है। जिससे उत्तर भारत में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

आईएमडी के मुताबिक, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। आसमान में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम है। इस बीच, आईएमडी ने फरवरी में फिर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना जताई है।

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि 2 फरवरी तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। जिससे 2 फरवरी से 4 फरवरी के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में बारिश की संभावना है। फरवरी के पहले सप्ताह में पूर्वी और उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज से उत्तर पश्चिमी भारत में शीत लहर की स्थिति कम होने की संभावना है। जबकि 3 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, 3 फरवरी के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आने की संभावना है। बारिश की गतिविधियों और शीत लहर के साथ 3 फरवरी से एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।

अपेक्षित तापमान क्या है?

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली8.022.0
श्रीनगर-1.011.0
अहमदाबाद13.027.0
भोपाल6.024.0
चंडीगढ़7.020.0
देहरादून8.023.0
जयपुर7.017.0
चुरू6.019.0
मुंबई 20.032.0
लखनऊ6.024.0
गाजियाबाद8.016.0
जम्मू6.016.0
लेह-16.0-1.0
पटना8.019.0

पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की स्थिति जारी रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज भी ठंड रहेगी। राजधानी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज तापमान गिरकर 6 डिग्री तक जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दिल्ली मौसम पूर्वानुमान आईएमडी अपडेट

उत्तर भारत के अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड के देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है। जम्मू में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

आईएमडी के मुताबिक, चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा. सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा लेह में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आज का न्यूनतम तापमान माइनस 16 डिग्री और अधिकतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, मुंबई का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा।

बने रहे @apnadelhinews के साथ:

Credit/at

Rishav Roy, a journalist with four years of expertise, excels in content writing, news analysis, and cutting-edge ground reporting. His commitment to delivering accurate and compelling stories sets him...