पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली एनसीआर (गुरुग्राम, नॉएडा, ग्रेटर नॉएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद) में भारी बारिश के आसार है. बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया वही न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा. अभी एक हफ्ते के लिए चिलचिलाती धुप से राहत रहेगी.
अभी तो दिल्ली के ऊपर असमान में बादलों का आना और जाना लगा रहता है. सुबह के वक़्त 30 से 40 किलो मीटर की रफ़्तार से हवा भी चलती है. हवा में नमी का स्तर 66 से 25 रिकॉर्ड हुआ है. लेकिन इस वीकेंड में मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है.
मौसम विभाग का मानना है की दिल्ली में शनिवार और रविवार को भारी बारिश के साथ तेज ठंडी हवाएं चल सकती है. अगर बारिश होती है को दिल्ली का तामपान 32 डिग्री से भी निचे जा सकता है.
दिन | अधिकतम तापमान (°C) |
---|---|
मंगलवार | 35.8 |
बुधवार | 35.1 |
रविवार | 36 |
शुक्रवार | 34 |