बीते दिन दिल्ली के नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 47 डिग्री को पार कर गया. यह पुरे देश में सबसे ज्यादा तापमान था. इसी के साथ पुरे दिल्ली एनसीआर में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है. दिल्ली के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया है. साथ में उसम से लोगो का हाल बेहाल हो चूका है. शुक्रवार का दिन दिल्ली का सबसे गरम दिन रहा.
दिल्ली में अभी बारिश की कोई सम्भावना नहीं है. कम से कम अगले 7 दिनों तक बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरेगी. लेकिन आसमान में बादल छाये रहेंगे. India Meteorological Department (IMD) ने दिल्ली के नजफ़गढ़ में 47.4 डिग्री का तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीँ पुरे दिल्ली में सामान्य तापमान 43 डिग्री रहा. जिसके कारण हीट वेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.
हालाँकि पिछले वर्ष के तुलना में इस वर्ष मानसून समय से पहले दिल्ली में प्रवेश करेगा. मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष अंदमान निकोबार में मानसून की रफ़्तार पहले के मुकाबले ज्यादा तेज है. 31 मई से पहले मानसून केरल को हिट कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो दिल्ली में 25 जून तक मानसून की बारिश होने लगेगी.
सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि हरियाणा , पंजाब, राजस्थान, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. हरियाणा और चंडीगढ़ में तो हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी है. आने वाले सोमवार और मंगलवार को तापमान में वृद्धि की आसार है. अभी लगतार दिन भर धुप निकले रहेंगे. आइये जानते है दिल्ली एनसीआर के प्रमुख जगहों के तापमान के बारे में:
दिल्ली: अधिकतम तापमान: 45°C
न्यूनतम तापमान: 34°C
गुरुग्राम: अधिकतम तापमान: 44°C
न्यूनतम तापमान: 33°C
फरीदाबाद: अधिकतम तापमान: 44°C
न्यूनतम तापमान: 34°C
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा): अधिकतम तापमान: 44°C
न्यूनतम तापमान: 33°C
गाजियाबाद: अधिकतम तापमान: 45°C
न्यूनतम तापमान: 33°C
पलम: अधिकतम तापमान: 44°C
न्यूनतम तापमान: 33°C
आयानगर: अधिकतम तापमान: 44.6°C
न्यूनतम तापमान: 33°C
जफरपुर: अधिकतम तापमान: 45.1°C
न्यूनतम तापमान: 33°C
नजफगढ़: अधिकतम तापमान: 46.5°C
न्यूनतम तापमान: 33°C
पितमपुरा: अधिकतम तापमान: 45.6°C
न्यूनतम तापमान: 33°C