दिल्ली में प्रचंड और चुभन वाली गर्मी का सितम जारी है. 2 महीने से तापमान निचे आने का नाम नहीं ले रहा है. अधिकतम तापमान तो 44 डिग्री के ऊपर जा जकर बैठ सा गया है. दिल्ली वालों का जीवन अस्त व्यस्त हो चूका है. बीते दिन दिल्ली के नजफगढ़ को समय देश का सबसे गर्म इलाका मान लिया गया है. पिछले कई दिनों से नजफ़गढ़ का अधिकतम तापमान 45 से निचे आया ही नहीं है. यहां का अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
वैसे तो मानसून पुरे भारत में धीरे-धीरे फ़ैल रही है. लेकिन दिल्ली का नंबर अभी नहीं आया है. दिल्ली , नॉएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में मानसून एक ही साथ दस्तक देगा. मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी कर बताया है की दिल्ली एनसीआर में मानसून जून महीने के आखिरी हफ्ते में आ सकता है. वैसे तो दिल्ली में अमूमन मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में आता है लेकिन इस वर्ष 2-3 दिन पहले मानसून आने का अनुमान है.
दिल्ली में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पुरे दिल्ली में वर्तमान में चुभन वाली गर्मी हो रही है. इस चुभन का कारण गर्म पछुवा हवा का चलना है. सुबह से ही दोपहर तक 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गर्म हवाएं चलती है. हालाँकि हवा में नमी उतनी ज्यादा नहीं है लेकिन फिर भी उमस 50 डिग्री जैसा फीलिंग हो रहा है.
देश में मानसून धीरे-धीरे सभी राज्यों की और बढ़ रहा है. पूर्वी राज्यों में पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में मानसून जा कर अटक गया है. वहां से निकलते ही सबसे पहले बिहार, फिर उत्तर प्रदेश फिर दिल्ली एनसीआर में मानसून की मुसलाधार बारिश शुरू होगी. उधर दक्षिणी भारत में मुंबई में मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है. इसके अलावा उड़ीसा , कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, और मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्से बारिश हुई है.
दिल्ली के प्रमुख स्थानों के तापमान निचे है:
नीचे दिए गए तालिका में विभिन्न स्थानों और उनके तापमान की जानकारी दी गई है:
स्थान | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
---|---|
पूसा | 46.5 |
नजफगढ़ | 47.7 |
लोधी रोड | 45.1 |
जाफरपुर | 46.3 |
रिज | 46.4 |
पालम | 45.5 |
नरेला | 47.5 |
आयानगर | 45.9 |
पीतमपुरा | 46.7 |