दिल्ली , हरियाणा के बिच सुगम यातायात के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है. कई नई फ्लाईओवर और NH (हाईवे ) का निर्माण चल रहा है. इसके निर्माण के बाद कई घंटे का सफ़र अब मिनटों में पूरा हो जायेगा. पडोसी राज्य हरियाणा में हाईवे और एक्सप्रेसवे के काम जारी हैं।
नेशनल हाईवे 352A के निर्माण का काम आगे बढ़ रहा है। NHAI ने इस काम को दो अलग-अलग कंपनियों को सौंपा है। हाईवे की लंबाई 80 किमी है और इसका अनुमानित खर्च 799 करोड़ रुपये है। यह दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ा हुआ है. जिससे सड़क संचार को मजबूती मिलेगी। NHAI के अधिकारियों के अनुसार, यह काम नवंबर तक पूरा हो जाएगा। इस हाईवे के बन जाने से दिल्ली से जींद , गोहाना जाना आसन हो जाएगा.
इस हाईवे के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
- हाईवे का नाम: नेशनल हाईवे 352A
- हाईवे की लंबाई: 80 किलोमीटर
- पहला भाग: सोनीपत से गोहाना तक
- दूसरा भाग: गोहाना से जींद तक
- काम का खर्च: अनुमानित 799 करोड़ रुपये
- संबद्ध हाईवे: दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे
- एक्सप्रेसवे का नाम: दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे
- इसके साथ जुड़े हुए हाईवे: NH-44
- इसके साथ जुड़े हुए हाईवे: NH-334P
इस हाईवे से लुधियाना, अमृतसर और रोहतक को भी इससे जोड़ा जाएगा। साथ ही पश्चिमी यमुना नहर के साथ जोड़ा जाएगा। यह NH-44 से भी जुड़ा है। क्रॉसिंग और फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है। सोनीपत से जींद का सफर 1.5 से 2 घंटे में हो जाएगा। नहरों पर पुल निर्मित हो रहे हैं। हाईवे का निर्माण देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेगा।