होली के दिन 25 मार्च को दिल्ली में मेट्रो और बसों की सेवाएं बंद रहेंगी। डीएमआरसी और डीटीसी ने यह निर्देश जारी किया है। होली के दिन दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो नहीं चलेगी. 2:30 के बाद मेट्रो सेवा बहाल की जाएगी. सभी रूट और सड़कों पर बसें भी रोकी जाएंगी। शाम के समय केवल 25% बसें ही चलेंगी।
यात्रियों को संपर्क के लिए डीटीसी कॉल सेंटर का इस्तेमाल करना चाहिए। गुरुग्राम रोडवेड डिपो से विशेष बसें चलेंगी। सभी लाइनें दो बजे तक बंद रहेंगी, जिसमें रैपिड मेट्रो और एयरपोर्ट एक्सप्रेस भी शामिल हैं। दोपहर 2:30 बजे के बाद सभी टर्मिनल स्टेशनों से सभी लाइनों पर मेट्रो रोज की तरह उपलब्ध होगी। डीटीसी के अनुसार होली के दिन, 25 मार्च की बस सेवाएं इस प्रकार होंगी:
25 मार्च को दोपहर दो बजे तक बसें सड़कों पर नहीं आएंगी। इसके बाद भी केवल 25 प्रतिशत बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। ऐसा माना जा रहा है की होली के शाम में लोग यात्रा कम करेंगे इसीलिए शाम के समय भी बसें कम रहेंगी. सीएनजी और इलेक्ट्रिक डिपो से केवल 25 प्रतिशत बसें सड़कों पर उतारी जाएगी।
लोकल ट्रेनें शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलेंगी। पहली ट्रेन शाम 4 बजे चलेगी और आखिरी ट्रेन रात 8 बजे तक चलेगी। ट्रेन 34 किमी के सेक्शन पर चलेगी, जिसमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुराद नगर, मोदी नगर साउथ और मोदी नगर नॉर्थ स्टेशन शामिल हैं।