दिल्ली से देहरादून जाने पर बाइक के लिए नहीं लगेगा टोल टैक्स
अगर आप दिल्ली से देहरादून का सफर बाइक से कर रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है. जी हाँ दोंस्तों अब दिल्ली से देहरादून जाने के लिए बाइक चालकों और टू व्हीलर को टोल टैक्स नहीं देना होगा. बाकि सभी वाहन पर नियमानुसार टोल टैक्स लिए जायेंगे. यह नया नियम हाल ही में लागू किया गया है. इस रास्त से गुजरने वाले कई बाइक चालकों को काफी राहत मिलेगी.
जानकारी के लिए आपको बता दें की दिल्ली से देहरादून की दूरी लगभग 307 किलोमीटर है. इस रास्ते पर कुल चार जगहों पर टोल प्लाजा स्थापित किए गए हैं. हालांकि इन टोल प्लाजा पर अब बाइक चालकों से किसी भी प्रकार का टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा लेकिन अगर आप ट्रक, ट्रैक्टर, जीप, ट्रॉली, या कार से यात्रा कर रहे हैं तो आपको टोल टैक्स चुकाना होगा. इन वाहनों के लिए टोल टैक्स चार बार देना पड़ता है. कहाँ कहाँ कितना टोल देना है उन सभी के डिटेल निचे दिए गए है:
टोल प्लाजा का नाम | गाड़ी | रुपये |
---|---|---|
सैय्यद माजरा टोल प्लाजा | सभी वाहन | 35 |
कोलकी, रोहाना खुर्द | कार, वैन, जीप | 135 |
बस-ट्रक | 400 | |
लोकल व्यक्तियों के छोटे वाहन | 300 | |
NH334 टोल प्लाजा | सभी वाहन | 110 |
काशी प्लाजा डीएमई, सराय काले खां | सभी वाहन | 110 |
इस रूट पर सभी वाहनों के लिए अलग अलग टोल निर्धारित किये गए है. मैक्सिमम टोल 400 रुपया का है जो कोलकी में वसूला जाता है. वहीँ सबसे कम टोल माजरा सैय्यद में 35 रुपया वसूला जाता है.