दिल्ली एनसीआर में मानसून आने ही वाला है. लेकिन उससे पहले दिल्ली नॉएडा गुरुग्राम और फरीदाबाद में प्री मानसून के बादल आने शुरू हो गए है. जिसके कारण पिछले 2-3 दिनों में कई बार दिल्ली एनसीआर में बारिश हुई है. यहाँ का अधिकतम तापमान पहली बार 40 डिग्री से निचे चला गया है. बीते दिन का दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री नोट किया गया.
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश ने मौसम को खुशनुमा और ठंडा बना दिया है. दिल्ली के लोग ने चिलचिलाती गर्मी से राहत की साँस ली है. कई लोगो के चेहरों पर मुस्कान भी ला दी है. IMD ने दिल्ली एनसीआर के लिए मौसम रिपोर्ट जारी कर बताया है की 25 और 27 जून को दिल्ली में मूसलाधार बारिश हो सकती है.
इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की उम्मीद है. जैसे-जैसे मानसून नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और प्रीमानसून भी सक्रिय हो रहे है. यहाँ का मौसम तो ठंडा है लेकिन अभी भी उमस बनी हुई है. हवा में लगभग 68% नमी है. लोगो को उमस वाली गर्मी फील हो रही है.
बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के निचे चला गया है. हालाँकि मानसून आने में अभी लगभग एक सप्ताह से भी ज्यादा का समय है. दिल्ली में मानसून की तारीख 1 जुलाई से 3 जुलाई तय की गई है. अमूमन यहाँ मानसून 6 जुलाई को पहुँचती है लेकिन इस वर्ष मानसून के समय से पहले आगमन के संकेत मिल रहे है.
ये रहे दिल्ली एनसीआर के कुछ प्रमुख नगरों के तापमान:
शहर | अधिकतम तापमान (डिग्री में) | आद्रता (% में) |
दिल्ली | 37 | 68 |
नॉएडा | 37 | 51 |
गाजियाबाद | 37 | 55 |
गुरुग्राम | 38 | 52 |
फरीदाबाद | 37 | 65 |