इस वर्ष की गर्मी सभी दिल्ली एनसीआर के लोगो केलिए एक सबक है की अगर आप पेड़ नहीं लगायेंगे तो ऐसी गर्मी के लिए प्रति वर्ष तैयार रहिये. पिछले 2 महीने से दिल्ली , गुरुग्राम, गाजियाबाद, नॉएडा और फरीदाबाद में जिस प्रकार की गर्मी हुई है वो इससे पहले बीते 55 वर्षों में कभी नहीं देखि गई थी. अब तो दिल्ली का एवरेज तापमान 45 डिग्री हो गया है.
दिल्ली एनसीआर में पिछले सप्ताह अधिकांश जगहों के तापमान 45 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया. बीते शनिवार के थोड़ी राहत की साँस मिली है. शाम से ही तेज गति से हवा चल रही है. जिससे अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है. यहाँ का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा.
मौसम रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली एनसीआर में मानसून की तारीख तय की गई है. पुरे दिल्ली वासियों को मानसून का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है. ऐसा माना जा रहा है की इस बार मानसून देवरिया और आसपास के जिले होती हू उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी. फिर धीरे-धीरे 28 जून के आसपास पश्चिमी उत्तर के मेरठ , नॉएडा, गाजियाबाद में मानसून का आगमन हो जायेगा. उसके अगले ही दिन दिल्ली में मानसून की बरसात शुरू हो जाएगी.
यहाँ दिल्ली एनसीआर के प्रमुख शहरों की अधिकतम और न्यूनतम तापमान की जानकारी निचे दी गई है:
दिल्ली: अधिकतम तापमान: 43.9°C, न्यूनतम तापमान: 31°C
फरीदाबाद: अधिकतम तापमान: 42.4°C, न्यूनतम तापमान: 30.5°C
नोएडा: अधिकतम तापमान: 41.3°C, न्यूनतम तापमान: 29.8°C
गुरुग्राम: अधिकतम तापमान: 40.0°C, न्यूनतम तापमान: 30.5°C
गाज़ियाबाद: अधिकतम तापमान: 44.6°C, न्यूनतम तापमान: 31.2°C