Delhi Weather Report: दिल्ली में ये क्या हो रहा है. इससे पहले इतनी प्रचंड गर्मी किसी ने नहीं देखी थी. गर्मी के साथ राजस्थान के तरफ से दिल्ली में आ रही गर्म हवा ने तो लोगो का बुरा हाल किया हुआ है. बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 50 डिग्री को छु गया. पुरे दिल्ली में उष्ण लहर का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. दिल्ली में मुंगेशपुर का तापमान 49.9 रिकॉर्ड किया गया.
वहीँ दिल्ली के नजफ़गढ़ का टेम्परेचर 49.8 दर्ज किया गया. ये तो रिकॉर्ड है. लेकिन फीलिंग 55 – 60 डिग्री वाली आ रही है. इसी बीच मौसम विभाग IMD से खबर आ रही है की दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर हो सकता है. वैसे तो बीते 15 दिन से दिल्ली में गर्मी ने विकराल रूप लिया हुआ है. लेकिन आगामी शनिवार और रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की सम्भावना बन रही है.
मौसम रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. जिसके कारण धुल भरी आंधी के साथ कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है. शनिवार और रविवार को सबसे ज्यादा उम्मीद है. अगर दिल्ली के किसी भी इलाकें में बारिश होती है तो तापमान में लगभग 7 से 8 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है. दिल्ली को कुछ दिनों के लिए थोड़ी राहत मिल सकती है.
दिल्ली में मानसून के आगमन में अभी कुल 20 से 25 दिन का समय बचा हुआ है. मानसून अब केरल से तट से टकरा चुकी है. मानसून अब कर्नाटक को पार करने वाली है. फिर वहां से दिल्ली पहुचने में लगभग एक महीने का वक्त लगता है. लेकिन इस बार मानसून समय से पहले आने की उम्म्मीद जताई गई है. जून के आखिरी सप्ताह में दिल्ली में मानसून की जोरदार बारिश शुरू हो सकती है. आइये जानते है दिल्ली के कुछ प्रमुख जगहों के तापमान के बारे में :
दिल्ली के कई इलाके इस गर्मी के मौसम में अत्यधिक गर्म रहे. इनमें से कुछ इलाकों के तापमान निम्नलिखित हैं: पालम का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। आयानगर में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जाफरपुर में तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मुंगेशपुर में 49.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।