Delhi Weather Report: दिल्ली में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है. बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 47 डिग्री को पार कर गया था. लगातार भीषण गर्मी से लोगो का जीना बेहाल हो चूका है. आने वाले मानसून का दिल्ली वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे है. दिल्ली के गर्मी कम करने का मात्र एक ही उपाय है वो है मानसून की बारिश. उससे पहले दिल्ली में तपती और चिलचिलाती गर्मी जारी रहेगी.
दिल्ली में मानसून आने में अब एक महीने से कम का वक्त रह गया है. IMD के रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में मानसून इस बार 25 जून के आसपास दस्तक दे सकता है. यह आगमन पहले वर्ष की तुलना में समय से पहले हो रहा है. अमूमन दिल्ली में मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में आता है. लेकिन इस वर्ष केरल में मानसून की रफ़्तार सामान्य से तेज होने के कारण पुरे देश में 5-6 दिन पहले आ सकता है.
हालाँकि दिल्ली में प्री मानसून की बारिश का दौड़ अभी बचा हुआ है. लेकिन मौसम विभाग ने आगे आने वाले 48 घंटे में बारिश की कोई संभावना नहीं है का एलान किया है. वर्तमान में दिल्ली के सामान्य तापमान 44 डिग्री के आसपास रहा है. लेकिन ये 50 से 55 डिग्री वाला फील दे रहा है.
दिल्ली का मुंगेशपुर सबसे गर्म इलाका रहा. यहाँ का अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. कुछ मौसम रिपोर्ट का मनना है की 30 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर हो सकता है. जिससे दिल्ली में 1 जून से 3 जून के बीच धुल भरी आंधी के साथ मुसलाधार बारिश के आसार हो सकते है. लेकिन अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं कहा जा सकता है. आइये दिल्ली के कुछ प्रमुख नगरों के तापमान की जानकारी लेते है.
नगर | अधिकतम तापमान (डिग्री में) |
गाजियाबाद | 47 |
नॉएडा | 47 |
ग्रेटर नॉएडा | 47 |
गुरुग्राम | 47 |
फरीदाबाद | 47 |