दिल्ली एनसीआर में अभी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी हो रही है. लगातार दुसरे दिन दिल्ली का नजफ़गढ़ इलाका देश का सबसे गर्म इलाका रहा. नजफ़गढ़ में अधिकतम तापमान लगातार दुसरे दिन 47 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया. वहीँ दुसरे इलाके में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा. अभी इस भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा. लेकिन इस वर्ष मानसून को लेकर दिल्ली के लिए अच्छी खबर आ रही है.
IMD के रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 में मानसून दिल्ली, नॉएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद में समय से पहले दस्तक देगा. लेकिन अभी इसमें बहुत समय बाकि है. रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में मानसून जून के 25 से 30 के बीच में आने की पूरी सम्भावना है. वैसे तो दिल्ली में मानसून की बारिश जुलाई के पहले हफ्ते से शुरू होती है लेकिन इस बार की स्थिति थोड़ी अलग है.
अगले 48 घंटे में दिल्ली के तापमान में और वृद्धि होने के आसार है. नजफगढ़ का तापमान 48 डिग्री को भी छू सकता है. पुरे दिल्ली एनसीआर में IMD द्वारा उष्ण लहर के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया. हवा में नमी की मात्र 20% के आसपास होने की आशंका है. वहीँ शहर का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा. पुरे दिन धुप खिली रहेगी.
आइये जानते है दिल्ली के कुछ प्रमुख इलाकों के तापमान के बारे में :
नजफगढ़ का अधिकतम तापमान : 47.4, न्यूनतम तापमान : 30.5
राजघाट का अधिकतम तापमान : 43.8 , न्यूनतम तापमान : 31.5
मयूर विहार का अधिकतम तापमान : 43.7 , न्यूनतम तापमान : 29.5
पालम का अधिकतम तापमान : 45.2 , न्यूनतम तापमान : 31.7
रिज़ का अधिकतम तापमान : 45.6 , न्यूनतम तापमान : 26.8