मानसून के आगमन के साथ ही दिल्ली का मौसम बेहद सुहावना हो गया है. बीते शुक्रवार वाली मुसलाधार बारिश के बाद 4-5 दिनों के लिए उमस वाली भयंकर गर्मी रही. लेकिन उसके बाद फिर से बारिश शुरू हो गई और अभी तक हो रही है. इस कारण अभी उमस वाली गर्मी से थोड़ी राहत है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रही बारिशसे यहाँ का अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री के आसपास आ गया है. हवा में ह्यूमिड की मात्रा काफी ज्यादा हो गया है. यहाँ ह्यूमिड की मात्रा 90% तक पहुच गया है. जो की उमस वाली गर्मी के लिए पर्याप्त है. लेकिन बीच बीच में बारिश होने से वातावरण में काफी ठंडक रहती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.
दिल्ली, नॉएडा, गुरुग्राम, और गाजियाबाद के आसमान में काले बादल छाए रहेंगे . साथ ही बारिश से पहले जोरदार मेघ गर्जन होगा. इसके अलावा मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की भी सम्भावना भी है. बीते दिन दिल्ली के पालम में 2.1 मिमी की बारिश हुई वहीँ सफदरजंग में 0.6 मिमी और लोधी रोड में भी 0.6 मिमी का बारिश हुई है.
निचे कुछ शहरों के अधिकतम तापमान और बारिश की सम्भावना दी गई है:
शहर का नाम | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) | बारिश की संभावना (%) |
---|---|---|---|
दिल्ली | 32 | 26 | 70 |
गुड़गांव | 33 | 25 | 65 |
नोएडा | 31 | 24 | 75 |
फरीदाबाद | 32 | 25 | 68 |
गाजियाबाद | 31 | 24 | 72 |