दिल्ली-NCR के निवासियों के लिए आज राहत की खबर है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज राजधानी में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बीते दिन ही तगड़ी बारिश से पुरे दिल्ली एनसीआर में जल भराव की समयसा उत्पन्न हो गई थी. लगातार हो रही बारिश से उमस में थोड़ी कमी आई है.
दिल्ली का आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीँ अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस होगा. पुरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहेंगे. दिन के समय कभी-कभी धुप की धमक दिखेगी. धुप की धमक से उमस महसूस होगी. लेकिन बीच बीच में हवा के झोकें आराम देने का काम करेगी.
बारिश और बादलों की वजह से वातावरण में नमी बनी रहेगी. दिल्ली, नॉएडा, गुरुग्राम, ग्रेटर नॉएडा और फरीदाबाद में 70% आद्रता रह सकता है. और यह 90% तक जा सकता है. इसके साथ ही 18-25 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है.
दिल्ली-NCR में उमस भरे मौसम से जूझ रहे लोगों के लिए यह बारिश काफी राहत लेकर आएगी. शाम के वक्त काले बादल के मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश कभी भी शुरू हो सकती है. बारिश के बाद दिल्ली में जल जमाव की समस्या देखि जाएगी.
शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर हुई बारिश (एमएम में):
स्थान | बारिश (एमएम) |
---|---|
पालम | 4.2 |
रिज | 6.2 |
आया नगर | 3.3 |
डीयू | 6.5 |
नजफगढ़ | 1.0 |
पीतमपुरा | 8.5 |
मयूर विहार | 3.5 |