दिल्ली के निवासियों के लिए दिल्ली के मौसम की एक अच्छी खबर आ रही है. IMD ने अपनी रिपोर्ट में यह कह दिया है की जैसे ही दिल्ली में सावन का महिना शुरू होगा वैसे ही दिन-रात की बारिश शुरू हो जाएगी. वर्तमान में तो दिल्ली उमस वाली गर्मी से बेहाल है. पुरे दिन पसीने से तरबतर होते है. लेकिन अब आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के भीतर शानदार बारिश का अनुमान लगाया है. दिल्ली , नॉएडा , गुरुग्राम और गाजियाबाद में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान तो कम है लेकिन फील 40 डिग्री से ऊपर वाला हो रहा है.
दिल्ली में वर्तमान में 76% आर्द्रता है. यही उमस की सबसे बड़ी वजह बन गया है. हालांकि अगले दो दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है. लोगों को कुछ राहत मिलेगी. इसके साथ ही दिल्ली में हवा की गति 11 किमी/घंटा है. ठंडी हवा के कारण तापमान में कुछ कमी महसूस हो सकती है.
आइये देखते है दिल्ली NCR के मौसम के तापमान और आद्रता की मात्रा की बारे में:
शहर | अधिकतम तापमान (°C) | आर्द्रता (%) |
---|---|---|
दिल्ली | 34 | 76 |
गुड़गांव | 35 | 74 |
नोएडा | 33 | 77 |
गाज़ियाबाद | 34 | 75 |
फरीदाबाद | 34 | 76 |