जुलाई 2024 में बैंक बंद रहने वाले दिनों की सूची जारी हो चुकी है. इस महीने बैंक कुल 12 इन बंद रहेंगे. इसमें कई तरह के त्योहार और सप्ताहांत की छुट्टी शामिल है. अगर आप बैंक नियमित समय पर विजिट करते है तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. आइए जानते हैं जुलाई 2024 में बैंक छुट्टियों की पूरी जानकारी.
जुलाई 2024 में चार शनिवार और चार रविवार पड़ रहे हैं. इन दिनों बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा. सी महीने कई त्योहार हो रहे है. खासकर नार्थ ईस्ट स्टेट में कई त्योहार है तो बैंक उस दिन बंद रहेंगे. राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को छोड़ कर 17 जुलाई को मुहर्रम है तो इस दिन बैंक बंद रहेंगे.
इसीलिए अगर आपको बैंक से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम करना है तो उसे समय पर निपटा लें ताकि छुट्टियों के दौरान कोई परेशानी न हो. बैंक छुट्टियों के दौरान भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम सेवाएं आदि उपलब्ध रहेंगी. जुलाई 2024 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे.
इस महीने ये रहे पुरे फेस्टिवल के लिस्ट :
तिथि | दिन | त्योहार | इस जगह बैंक बंद रहेंगे |
---|---|---|---|
3 जुलाई | बुधवार | बेह डियेनख्लाम | मेघालय |
6 जुलाई | शनिवार | एमएचआईपी दिवस | मिज़ोरम |
8 जुलाई | सोमवार | कांग (रथ यात्रा) | मणिपुर |
9 जुलाई | मंगलवार | द्रुक्पा त्शे-ज़ी | सिक्किम |
16 जुलाई | मंगलवार | हरेला | उत्तराखंड |
17 जुलाई | बुधवार | मुहर्रम/अशूरा/यू तिरोत सिंह दिवस | त्रिपुरा, मिज़ोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, हैदराबाद – आंध्र प्रदेश, हैदराबाद – तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, नई दिल्ली, पटना, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर |